उत्तर भारत में तापमान बढ़ने से कड़ाके की ठंड से राहत मिली है और क्षेत्र में घना कोहरा काफी कम हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में आसमान साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आर.के. जेनामणी ने कहा कि अगले दो दिन तक दिल्ली में शीतलहर की आशा नहीं है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली-एन.सी.आर. क्षेत्र में कोहरे की स्थिति का अनुमान नहीं है।
विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में भी हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान वयक्त किया है। अगले दो दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में बारिश की संभावना है।