मई 18, 2024 7:39 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना

दिल्‍लीवासियों को आज तेज गर्मी का सामना करना पडा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री ज्‍यादा 43 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री ज्‍यादा 27 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और धूलभरी आंधी चलने की आशंका है। कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।