जुलाई 27, 2025 7:49 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मध्‍यम बारिश होने की संभावना

राजधानी दिल्ली में आज तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 37 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा। 
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला