मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 8, 2024 7:33 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी और उसके बाद स्थिति सामान्य होने की संभावना। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में लू चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, केरल और गुजरात के तटीय इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के हिमालय क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्‍की और मध्यम बारिश की आशंका व्यक्त की है। पूर्वी और पश्चिम  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में भी हल्‍की और मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।