मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 22, 2024 7:15 अपराह्न

printer

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक देश के पूर्वी हिस्‍से में लू का प्रकोप जारी रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक देश के पूर्वी हिस्‍से में लू का प्रकोप जारी रहेगा। बुधवार से इसका दायरा और बढने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के अलग-अलग हिस्‍सों में भी लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने भीतरी कर्नाटक, ओडिसा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्‍सों में भी तेज गर्मी पडने की आशंका जताई है।

ओडिसा, रायलसीमा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तेज और अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला