राज्य में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों तक आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। 3 और 4 मई को आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 5 और 6 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
Site Admin | अप्रैल 30, 2024 9:23 अपराह्न
मौसम विभाग की चेतावनी: राज्य में भारी गर्मी के बाद ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
