मई 28, 2025 7:02 अपराह्न

printer

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, तटीय और दक्षिण कर्नाटक, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में कल बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कल मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में भी यही स्थिति रह सकती है।

    देश के पूर्वोत्तर भागों में अगले सात दिन तक गरज और चमक के साथ  मध्यम बारिश होगी। विभाग ने शुक्रवार तक पश्चिमी राजस्थान में लू और धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्‍त की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला