मौसम विभाग ने आज तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। उत्तरी कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आज बहुत तेज वर्षा होने की आशंका है। केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, गुजरात क्षेत्र, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है।
Site Admin | सितम्बर 24, 2024 8:15 पूर्वाह्न
मौसम विभाग का आज तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में तेज बारिश का अनुमान
