मौसम विभाग ने आज और कल पूर्वोत्तर भारत में तेज हवा के साथ मूसलाधार वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत तथा मध्य भारत के कई क्षेत्रों में तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में तापमान 22 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Site Admin | मई 5, 2024 10:12 पूर्वाह्न
मौसम विभाग का अनुमान, पूर्वोत्तर भारत में तेज हवा के साथ दो दिन होगी मूसलाधार बारिश
