मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर आज बहुत तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। पूर्वोत्तर, बिहार, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी आज तेज वर्षा हो सकती है।
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान-मुजफ्फराबाद, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर आज गरज के साथ बारिश का अनुमान है।
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर अगले पाँच दिनों के दौरान तेज वर्षा जारी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में कल तक और उत्तराखंड में 2 सितंबर तक कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।