जून 30, 2025 8:24 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग का अनुमान, देश के कई राज्यों में आज तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज झारखंड के अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने की भविष्यवाणी की है। वहीं 5 जुलाई तक ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना जताई है।

 

विभाग के अनुसार आज चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ में भी ऐसी ही स्थिति बने रहने के आसार हैं।

 

विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग स्थानों पर भी मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है।