मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 25, 2024 8:47 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग का अनुमान, देश के पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले पांच दिन चलेंगी तेज गर्म हवाएं

मौसम विभाग ने भारत के पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में अगले पांच दिनों के दौरान तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। तटीय ओडिशा, पश्चिमी बंगाल के गांगेय और उप-हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम तथा कर्नाटक के अंदरूनी भागों में अत्यधिक गर्म हवाएं चलने के आसार हैं। बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी के हालात बने रहेंगे। देश के केंद्रीय और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत में कल से 28 अप्रैल तक बारिश के आसार व्यक्त किये हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। शनिवार और रविवार को पूर्वोत्तर भारत में आंधी-तूफान के साथ भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।