फ़रवरी 21, 2026 10:20 अपराह्न

printer

मौसम विभाग का अनुमान: दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी में मूसलधार बारिश

मौसम विभाग ने कल दक्षिण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने केरल और माहे में कल बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।
विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, केरल तट के आसपास और लक्षद्वीप क्षेत्र में खराब मौसम रहने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला