अक्टूबर 11, 2025 1:44 अपराह्न

printer

मौसम विभाग का अनुमान, कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने आज तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कल तक तेज बारिश जारी रहेगी।
 
 
विभाग ने आज पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिशा में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस बीच, विभाग ने कल तक तूफानी मौसम की स्थिति के कारण बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में मछुआरों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।