अगस्त 10, 2025 8:41 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग का अनुमान, कई राज्यों में आज तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले सप्‍ताह उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने अगले 6-7 दिन में हिमालय के तराई वाले क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, बिहार, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी इसी तरह की स्थिति बने रहने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, पंजाब, तमिलनाडु, पु्द्दुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज तेज बारिश की संभावना है।