मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्र, झारखंड, केरल, माहे और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी दिन भर मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज़ हवा के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया है। वसंत विहार सहित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में कल रात तेज वर्षा के बाद जगह-जगह पानी भर गया।