मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि अगले दो दिनों में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र तेलंगाना, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, झारखंड और तमिलनाडु में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिम राजस्थान में भी अगले दो-तीन दिन यहीं स्थिति जारी रह सकती है। तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोंकण, कराईकल, केरल, माहे, असम, मेघालय और त्रिपुरा के अलग-अलग हिस्सों में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है।
इस बीच, अगले पांच दिनों में पूर्वोततर भारत में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कल तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना व्यक्त की है।
दिल्ली में, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना व्यक्त की गई है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।