मार्च 16, 2026 2:17 अपराह्न

printer

मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में वर्षा-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, ओडिशा और उत्तराखंड में आज कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कल तक तेज वर्षा का भी अनुमान है। अगले दो से तीन दिन के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बिजली चमकने तथा तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और देश के उत्तर पूर्वी भागों में भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है।