अक्टूबर 9, 2024 9:51 अपराह्न

printer

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्यभर में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम भाग में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से राज्यभर में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इधर आज दोपहर बाद से ही राजधानी रांची में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो रही है।