राज्य में अलग-अलग क्षेत्र में मौसम का मिजाज अलग-अलग दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है वहीं राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र में येलो अलर्ट भी जारी किया है। गढ़वा और पलामू समेत संथाल परगना के कई जिलों में हॉट और उमस भरे दिन की चेतावनी जारी की गई है । कल भी गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में हॉट डे और उमस के हालात रह सकते हैं। आगामी 19 मई को संथाल प्रमंडल के देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में लू चलने की आशंका है। वहीं 20 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर और गिरिडीह में हीट वेव चल सकती है। राज्य के कई इलाकों में 20 से 23 मई तक हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है।