अप्रैल 24, 2024 4:40 अपराह्न

printer

मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 और 27 अप्रैल को लू और गर्मी की संभावना जताई

मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 और 27 अप्रैल को झारखंड के कोल्हान और संथाल परगना के साथ-साथ बोकारो और धनबाद में भी लू चलने की संभावना जताई है। इसके लिए येल्लो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है।

इधर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजधानी रांची और आस-पास के जिलों में हल्की और छिटपुट बारिश से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है।