मौसम विज्ञान केंद्र ने आज से 22 जून तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। जबकि राज्य के छह जिले- पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में लू की स्थिति बने रहने की संभावना जतायी है।
इधर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि झारखंड में अगले तीन से चार दिनों के बाद मॉनसून के आने की स्थिति बन रही है।