अप्रैल 15, 2024 7:27 अपराह्न

printer

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने इस साल देश में मॉनसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना जताई

 

     इस साल देश में मॉनसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने आज नई दिल्ली में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के बारे में मीडिया को यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि हालांकि, उत्‍तर पश्चिमी, पूर्वी और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के कुछ हिस्‍सों में सामान्‍य से कम वर्षा हो सकती है।

    इस अवसर पर भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्‍युजंय महापात्रा ने कहा कि पहली जून से 30 सितंबर तक देशभर में औसतन 87 सेंटीमीटर वर्षा होने का अनुमान है। उन्‍होंने बताया कि मॉनसून सीजन के शुरूआती समय में अल नीनो की स्थिति कमजोर बनी रह सकती है। डॉ.महापात्रा ने कहा कि अच्‍छे मॉनसून से जुडी ला नीना की स्थिति अगस्‍त से सितंबर के बीच बनने की संभावना है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला