मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की संभावना व्यक्त की है। झारखंड, बिहार, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढने का अनुमान है।
दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक के भीतरी हिस्सों में तेज से बहुत तेज वर्षा हो सकती है। पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है।