फ़रवरी 15, 2026 2:04 अपराह्न

printer

मौसम: देश के विभिन्न क्षेत्रों में कोहरे और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश में दिनभर छिटपुट बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में कल तक गर्म और उमस भरे मौसम का पूर्वानुमान व्‍यक्‍त किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगले तीन दिनों में महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला