मौसम विभाग ने आज दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी घने कोहरा छाए रहने का अनुमान है। छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और विदर्भ में कुछ स्थानों पर आज शीतलहर की सम्भावना है। अगले दो दिन में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अगले दो दिन तक बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की सम्भावना है।
Site Admin | जनवरी 7, 2026 10:06 पूर्वाह्न
मौसम: देश के कई हिस्सों में घने कोहरा छाए रहने का अनुमान