मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 26, 2024 9:19 पूर्वाह्न

printer

मौसम: दिल्ली के कई इलाकों में छाई रही कोहरे की चादर, न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह कोहरे की चादर छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में शाम के समय हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

 

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 342 दर्ज किया गया।

 

विभाग ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आज शीत लहर जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

 

तटीय आंध्र प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान व्यक्त किया है।