मार्च 15, 2026 7:25 पूर्वाह्न

printer

मौसम: कई राज्यों में बादल गरजने, आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में बादल गरजने के साथ आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई है। जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बादल गरजने-बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है, जिसके लेकर येलो अलर्ट जारी है।
 
इस बीच, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी ओलावृष्टि ,तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना है।