मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक देश के विभिन्न स्थानों पर गर्मी की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा है कि गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में आज लू की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी तट के साथ आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुद्दुचेरी में कल तक, जबकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में शुक्रवार तक मौसम गर्म रहेगा। विभाग ने कहा है कि कर्नाटक और केरल में आज गुजरात में कल तक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी और आंध्र प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम गर्म और आर्द्र बना रहेगा।
इस बीच विभाग ने पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में इस महीने की 21 तारीख तक हल्की से मध्यम वर्षा, बर्फबारी और बिजली गिरने का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिम भारत में गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले दो दिन तक हल्की वर्षा हो सकती है।
देश के मध्य-पूर्वी और दक्षिण भागों में अगले दो दिनों में तापमान दो से चार डिग्री और महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।