अगस्त 8, 2025 10:52 पूर्वाह्न

printer

मोहम्मडन स्‍पोर्टिंग क्‍लब ने BSFFT को 3-0 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल में अपने सफ़र का शानदार समापन किया

मोहम्मडन स्‍पोर्टिंग क्‍लब ने कल कोलकाता के किशोर भारती क्रीड़ांगन में खेले गए मैच में बीएसएफएफटी को तीन-शून्‍य से हराकर डूरंड कप फुटबॉल में अपने सफ़र का शानदार समापन किया। कप्तान सजल बाग ने खेल के पाँचवें मिनट में ही स्पॉट किक से पहला गोल किया। विजयी टीम ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

 

पहले हाफ में मैक्सियन ने 21वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम को दो-शून्‍य की बढ़त दिला दी। बीएसएफ के गोलकीपर ने शुरुआती प्रयास में एक महत्वपूर्ण बचाव किया लेकिन दूसरी बार वे गोल होने से रोक नहीं पाए। खेल के दूसरे हाफ में मोहम्मडन एससी ने एक और गोल करके बढ़त को तीन-शून्‍य कर दिया। टीम ने और भी गोल करने का प्रयास किया लेकिन बीएसएफ की रक्षात्मक पंक्ति ने इसे नाकाम कर दिया।

 

वहीं, नेरोका एफसी और इंडियन नेवी एफटी के बीच ग्रुप एफ में खेला गया मैच बिना किसी गोल के बराबरी पर समाप्‍त हुआ।