मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 23, 2025 1:50 अपराह्न

printer

मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह को अजरबैजान से वापस लाई एटीएस की टीम, झारखंड में 48 मामले हैं दर्ज

मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह को अजरबैजान गणराज्य से आज झारखंड लाया गया है। आज सुबह एटीएस की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मयंक सिंह को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। यहां से मयंक सिंह को रामगढ़ भेजा गया। रामगढ़ कोर्ट में पेश होने के बाद एटीएस की टीम मयंक को रिमांड पर लेगी।  

 

मयंक सिंह के खिलाफ झारखंड के विभिन्न थानों में कुल 48 मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले मयंक के खिलाफ हजारीबाग जिले में दर्ज हैं। इसके अलावा रांची, रामगढ़, पलामू और गिरिडीह में भी मयंक सिंह के खिलाफ मामले दर्ज हैं।

 

एटीएस से मिली जानकारी के अनुसार मयंक सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और राजस्थान में भी मामले दर्ज हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ पुलिस भी मयंक सिंह से पूछताछ करेगी।