सितम्बर 29, 2025 12:55 अपराह्न

printer

मोल्दोवा की यूरोपीय संघ समर्थक सत्तारूढ़ पार्टी पीएएस ने संसदीय चुनाव जीता

मोल्दोवा की यूरोपीय संघ समर्थक सत्तारूढ़ पार्टी, पार्टी ऑफ़ एक्शन एंड सॉलिडेरिटी ने संसदीय चुनाव जीत लिया है। आज घोषित आधिकारिक परिणामों के अनुसार पार्टी को 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए।

राष्ट्रपति मैया सैंडू के नेतृत्व वाली सत्‍तारूढ पार्टी को 50.03 प्रतिशत मत प्राप्त हुए, जबकि रूस समर्थक पैट्रियटिक ब्लॉक को 24.26 प्रतिशत मत मिले हैं। चार साल पहले राष्ट्रपति की पार्टी को 52.8 प्रतिशत वोट मिले थे। मोल्दोवा को 2022 में यूरोपीय संघ के उम्मीदवार का दर्जा दिया गया है।