अक्टूबर 2, 2025 9:25 अपराह्न

printer

मोरक्को में विरोध प्रदर्शन में दो लोगों की मौत

मोरक्को में सरकारी मीडिया के अनुसार अगादिर शहर के पास ल्कलिया में एक पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों के उपद्रव के कारण पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई।

 

शनिवार को देश भर में जेन जी के विशाल विरोध प्रदर्शनों के बाद से ये पहली मौतें हैं। सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और आर्थिक संकट से निपटने के बजाय 2030 फीफा विश्व कप के लिए फुटबॉल स्टेडियम बनाने के सरकार के फैसले पर लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।

 

जेन जी 212 के नाम से जाने जाने वाले युवाओं के संगठन ने हिंसा से खुद को दूर कर लिया है। वे मुख्य रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से रैली कर रहे हैं और उनके पास कोई औपचारिक नेतृत्व संरचना नहीं है।