मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 10, 2023 8:21 अपराह्न | मोरक्‍को

printer

मोरक्‍को के भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों को भोजन और पानी हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है

 
मोरक्‍को के भीषण भूकंप से प्रभावित लोगों को भोजन और पानी हासिल करने में कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। दूरदराज के गांवों में लापता लोगों की तलाश जारी है। इस भूकंप में दो हजार से अधिक लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है। भूकंप के और झटके आने की आशंका को देखते हुए लोग लगातार दूसरी रात घरों से बाहर रहे।

सैनिक और आपात सेवाओं के कर्मी दूरदराज के गांवों में पहुंच रहे हैं। यहां लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इस भूकंप का केन्‍द्र रहे अल-हौज प्रांत में सबसे अधिक लगभग एक हजार तेरह सौ लोगों की मौत हुई है। तारोदांत प्रांत में चार सौ बावन लोगों की जान गई है। इस भूकंप में दो हजार उनसठ लोगों के घायल होने की खबर है। सरकार भूकंप पीडितो को पीने का पानी उपलब्‍ध कराने और भोजन, टैन्‍ट और कंबल आदि वितरित करने के लिए तत्‍काल कदम उठा रही हैं। इस बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन का कहना है कि इस भूकंप का असर तीन लाख से अधिक लोगों पर पडा है।