मोरक्को के अटलांटिक तटवर्ती प्रांत सफ़ी में कल मूसलाधार बारिश से अचानक आई बाढ़ में 37 लोगों की मौत हो गई। मोरक्को के अधिकारियों के अनुसार 14 लोगों का इलाज जारी है, जिनमें दो की हालत गंभीर हैं। एक घंटे तक हुई तेज बारिश के कारण सफ़ी के पुराने शहर में भीषण बाढ़ आ गई। बाढ से घर और दुकानें जलमग्न हो गईं, गाड़ियां बह गईं और कई इलाकों में सड़कें अवरुद्ध हो गईं। इस बीच, बचाव अभियान जारी है।
यह भीषण बाढ़ ऐसे समय में आई है जब मोरक्को में एटलस पर्वतमाला में लगातार सात वर्षों के सूखे के बाद तेज बारिश और हिमपात हो रहा है। मौसम विभाग ने कल और भी मूसलाधार बारिश की आशंका जताई है।