गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सेवा, कड़ी मेहनत और अटूट वचनबद्धता के कारण देश में सबसे लम्बी अवधि तक कार्य करने वाली सरकार के प्रमुख रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री मोदी का यह पूरा कार्यकाल राष्ट्र प्रथम की भावना, कार्रवाई में सत्यनिष्ठा और प्रत्येक नागरिक के लिए अथक सेवा के प्रति गहरे समर्पण का प्रतीक है।
News On AIR | मार्च 22, 2026 2:07 अपराह्न
मोदी सेवा, मेहनत और वचनबद्धता से सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री बने: अमित शाह