मोजाम्बिक में विवादित चुनाव परिणामों के कारण चल रही राजनीतिक उथल-पुथल का फायदा उठाकर जेल से 1500 से अधिक कैदी फरार हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार, गार्ड से हुई झड़प में 33 लोग मारे गए और 15 लोग घायल हुए हैं।
एक संवाददाता सम्मेलन में पुलिस प्रमुख बर्नार्डिनो राफेल के अनुसार, मोजाम्बिक के हाइयेस्ट कोर्ट ने पुष्टि की है कि वर्ष 1975 से सत्ता में काबिज फ्रेलिमो पार्टी ने अक्तूबर महीने के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की है। इसके विरोध में सोमवार को विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया।
श्री राफेल ने बताया कि सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का समूह राजधानी मपूतो की जेल में घुस गया। उस जेल में बंद कैदी इस अव्यवस्था का फायदा उठाकर दीवार गिराकर फरार हो गए।