फ़रवरी 8, 2026 5:29 अपराह्न

printer

मॉस्को गोलीबारी का संदिग्ध दुबई से किया गया गिरफ्तार

रूस की सुरक्षा सेवा- एफएसबी ने कहा है कि मॉस्को में रूसी सैन्य खुफिया एजेंसी के उप प्रमुख व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर गोली चलाने वाले संदिग्ध व्यक्ति को दुबई में गिरफ्तार कर रूस वापस भेज दिया गया है।
लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्सेयेव को शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम मॉस्को में एक अपार्टमेंट में कई गोलियां मारी गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

एफएसबी ने रूसी नागरिक ल्युबोमिर कोरबा को संदिग्ध बताया है। उसने यह भी कहा कि इस घटना में दो अन्य सहयोगी भी शामिल थे, जिनमें से एक को मॉस्को में गिरफ्तार कर लिया गया और दूसरा यूक्रेन भाग गया।

गोलीबारी के बाद, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि जांच को आगे बढ़ाना कानून प्रवर्तन एजेंसियों का काम होगा। उन्होंने इसे यूक्रेन द्वारा शांति वार्ता को पटरी से उतारने के उद्देश्य से किया गया एक स्पष्ट ‘आतंकवादी कृत्य’ बताया। रूसी आरोपों पर यूक्रेन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।