दिसम्बर 22, 2025 8:43 अपराह्न

printer

मॉस्को: कार बम धमाके में रूस के लेफ्टिनेंट जनरल की मौत

मॉस्को में आज एक कार बम धमाके में रूस के एक लेफ्टिनेंट जनरल की मौत हो गई। लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोफ सशस्त्र बलों के संचालन प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख थे। रूसी सुरक्षा एजेंसियां ​​इस मामले में यूक्रेन की खुफिया सेवाओं की संलिप्तता से जुड़ी संभावनाओं की जांच कर रही हैं।

रूस की समाचार एजेंसी तास ने बताया कि जांच की प्रगति को जांच समिति के केंद्रीय कार्यालय के नियंत्रण में रखा गया है। पिछले वर्ष रूस के रेडियोलॉजिकल, रासायनिक और जैविक रक्षा सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव, दक्षिण-पूर्वी मॉस्को में एक बम धमाके में मारे गए थे। इसके लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया गया था।

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला