मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। श्री रामगुलाम आज अपनी भारत यात्रा का समापन करेंगे। उनकी यात्रा इस महीने की 9 तारीख से शुरू हुई थी । इस दौरान उन्होंने मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति की यात्रा की।
Site Admin | सितम्बर 16, 2025 6:27 अपराह्न
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात