जनवरी 7, 2026 1:30 अपराह्न

printer

मॉरिशस के राष्‍ट्रपति ने तिरूमला श्री वैंकेटेश्‍वर स्‍वामी मंदिर में पूजा अर्चना की

मॉरिशस के राष्‍ट्रपति धरमबीर गोखूल ने आज सुबह तिरूमला श्री वैंकेटेश्‍वर स्‍वामी मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर की परंपरा के अनुसार पहले श्री वराह स्‍वामी के दर्शन किए इसके बाद वह श्री वैंकेटश्‍वर स्‍वामी मंदिर पहुंचे। आंध्र प्रदेश के मंत्री रामनारायणा रेड्डी, टीटीडी के अध्यक्ष बी.आर. नायडू और टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने सर्वप्रथम ध्वजस्तंभ पर प्रणाम किया और फिर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के बाद, उन्‍होंने रंगनायकुला मंडपम में वेद आशीर्वाद लिया। टीटीडी की ओर से कार्यकारी अधिकारी श्री अनिल कुमार सिंघल ने राष्ट्रपति को शॉल भेंट की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला