अगस्त 4, 2025 1:43 अपराह्न

printer

मॉयल ने पिछले महीने 1.45 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया, दर्ज की 12 प्रतिशत की वृद्धि

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम – मॉयल ने पिछले महीने 1.45 लाख टन मैंगनीज अयस्क का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। इस्पात मंत्रालय ने बताया कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद मॉयल यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहा। मंत्रालय ने आगे बताया कि इस वर्ष अप्रैल-जुलाई के दौरान मॉयल ने 6.47 लाख टन उत्पादन, लगभग 5 लाख टन की बिक्री और 43 हज़ार मीटर से अधिक की खोजपूर्ण ड्रिलिंग के साथ मज़बूत परिचालन गति प्रदर्शित की।