सितम्बर 14, 2024 9:04 अपराह्न | bihar mausam

printer

मॉनसून की सक्रियता से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रुक-रूक कर बारिश हो रही है

मॉनसून की सक्रियता से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रुक-रूक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटों के दौरान खगड़िया के बेलदौर  में  सबसे अधिक इक्यानवे दशमलव चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक ने बताया कि राज्य में अभी बारिश की अनुकूल परिस्थितियां बनी हुयी है। अगले चौबीस घंटों के दौरान जमुई, गया, नवादा, औरंगाबाद, अरवल, बांका जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद नालंदा, मुंगेर और भागलपुर जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला