दिसम्बर 13, 2025 6:22 अपराह्न

printer

मैसी कार्यक्रम में अव्यवस्था को लेकर भाजपा ने तृणमूल सरकार पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि कोलकाता में फुटबॉलर लियोनेल मैस्सी के कार्यक्रम के दौरान राज्‍य सरकार के कथित कुप्रबंधन से जनता निराश है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने आज नई दिल्‍ली में बताया कि यह घटना पूरे देश के लिए शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे गैर-एनडीए शासित राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, जो कमजोर कानून व्यवस्था को दर्शाती हैं।

श्री त्रिवेदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनावों में एनडीए की जीत पर प्रसन्‍नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम केरल की राजनीति में एक क्रांतिकारी बदलाव है और राष्‍ट्रीय राजनीति के लिए एक दूरदर्शी संकेत है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला