जुलाई 20, 2025 3:38 अपराह्न

printer

मैराथन धावक फौजा सिंह का उनके पैतृक गांव ब्‍यास में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया

जाने-माने मैराथन धावक फौजा सिंह का आज दोपहर जालंधर जिले के उनके पैतृक गांव ब्‍यास में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी मौजूद थे।

15 जुलाई को फौजा सिंह की अपने पैतृक गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वे 114 वर्ष के थे।