श्रीलंका में चल रहे मेदिन पोया पर्व के शुभ अवसर पर भारतीय उच्चायोग ने कोलंबो के श्री सम्बोधि महाविहार मंदिर में एक बौद्ध प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं और समूचे भारत में स्थित, बौद्ध तीर्थ स्थलों की तस्वीरों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त, संतोष झा इस अवसर पर मौजूद रहे।