मार्च 6, 2026 10:50 पूर्वाह्न

printer

मेघालय: राज्‍य पुलिस के 2,968 नवनियुक्‍त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए

मेघालय में राज्‍य पुलिस के दो हजार नौ सौ 68 नवनियुक्‍त कर्मियों को कल नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसका आयोजन पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में गोएराग्रे में एक भव्‍य समारोह में हुआ।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री कोर्नाड के संगमा ने इसे ऐतिहासिक और यादगार क्षण बताते हुए कहा कि यह राज्‍य सरकार के लिए गौरव की बात है। उन्‍होंने पुलिसकर्मियों से निष्‍ठा तथा विनम्रता के साथ कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने का आह्वान किया।