मेघालय के मुख्यमंत्री के. संगमा ने कल पश्चिम गारो हिल्स जिले के तुरा के लाभार्थियों को भूमि दस्तावेज वितरित किए, जो निवासियों के भूमि अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर को विकास और प्रगति के लिए आवश्यक और संतोषजनक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि भूमि दस्तावेजों के अभाव में निवासियों को प्रशासनिक, कानूनी और वित्तीय चुनौतियों सहित कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब भूमि पट्टे मिलने से ये समस्याएं हल हो जाएंगी और लोगों को सशक्त बनाया जा सकेगा।