फ़रवरी 5, 2026 10:48 पूर्वाह्न

printer

मेघालय में दूसरे कैंसर सम्मेलन का आयोजन, कैंसर की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ

मेघालय राज्य कैंसर सोसायटी ने शिलांग में दूसरे मेघालय कैंसर सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें राज्य के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री वाइलादमिकी शिला ने कहा कि समाज को बिना डरे कैंसर का सामना करना चाहिए। मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में कैंसर के सबसे अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

जिले में 227.9 मामले सामने आए हैं। उन्‍होंने लोगों से आग्रह किया कि वे लक्षणों के गंभीर होने तक इंतजार करने के बजाय स्वस्थ रहते हुए ही चिकित्सा जांच कराएं। एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री कॉनरैड के. संगमा ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य स्क्रीनिंग करना और कैंसर का प्रारंभिक चरण में पता लगाना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में कैंसर की रोकथाम और नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ भी किया।