फ़रवरी 24, 2026 10:46 पूर्वाह्न

printer

मेघालय: मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कल राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। इसमें स्त्री-पुरूष समानता, युवा और जलवायु पर मुख्य रूप से ध्यान दिया गया है। बजट में 2 हजार 672 करोड़ रूपये का राजस्व घाटा दिखाया गया है, जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग साढ़े तीन प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि पहली बार पूंजीगत व्यय दस हजार करोड़ रूपये को पार कर गया है। श्री संगमा के पास वित्त विभाग भी है।